ePaper

Samastipur News:मांगों को लेकर अनुरक्षकों ने जुलूस निकालकर किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

Updated at : 26 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:मांगों को लेकर अनुरक्षकों ने जुलूस निकालकर किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

बिहार राज्य अनुरक्षक संघ जिला कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर अनुरक्षकों ने जुलूस निकाल समाहरणालय के गेट पर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य अनुरक्षक संघ जिला कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर अनुरक्षकों ने जुलूस निकाल समाहरणालय के गेट पर प्रदर्शन किया. अनुरक्षकों ने पोस्टर बैनर लेकर चीनी मिल चौक पर से जुलूस निकाला. जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय के गेट पर पहुंचा. जहां प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद एक सभा भी हुई. अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने की. संचालन विष्णुदेव महतो ने किया. सभा में संविधान व लोकतंत्र बचाने को संघर्ष तेज करने,कॉरपोरेट परस्त श्रमिक विरोधी चार श्रम कोड कानून वापस लेने,पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखने, वार्ड पार्षद के द्वारा चयनित अनुरक्षक के चाभी छीनने एवं ताला तोड़वा कर पानी टंकी को चलवाने पर रोक लगाने. चयनित अनुरक्षक को चाभी दिलवाने, नगर निगम समस्तीपुर कार्यालय से मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना में अनुरक्षक चयन का निकला लेटर उपलब्ध कराने ,नल जल योजना में चयनित (अनुरक्षक ) पम्प ऑपरेटर, ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचईडी विभाग को बकाया मानदेय का भुगतान करने. नल जल योजना में चयनित (अनुरक्षक) पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचईडी विभाग को नियमित करने, नल जल योजना मे चयनित (अनुरक्षक ) पम्प ऑपरेटर को व्यक्तिगत बैंक खाता पर भुगतान करने, नल जल योजना में चयनित (अनुरक्षक) पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचडी विभाग को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने. ग्रामीण क्षेत्र नगर निकायों, पीएचईडी विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अनुरक्षक संघ के जिला सचिव विष्णुदेव महतो ने कहा कि सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीन रही है. बड़ी संख्या में युवाओ को नौकरी से बिना कारण बताए बर्खास्त किया जा रहा है. उनकी बातें सुनने के बजाय सरकार दमन कर रही है, सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि अनुरक्षक की बातों को सुने और उनकी समस्याओं का समाधान करे. सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अनुरक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि बिहार के नौजवानों में गहरा असंतोष है. बड़ी संख्या में नौजवानों को नौकरी से निकाला जा रहा है और उनकी बातों को सुनने के बजाय सरकार दमन पर उतारू है. जिसका जीता जगता उदाहरण पटना मे विभिन्न क्षेत्र के शिक्षक, एक सौ बारह के सिपाही, जल मित्र, नल जल अनुरक्षक की समस्या को नहीं सुनना है. सभा को मुकेश कुमार महतो, जितेन्द्र राय, उपेन्द्र पासवान, सुजीत कुमार, सुशील कुमार झा, रामकुमार पासवान, जनार्दन पण्डित, राजकुमार राय, प्रीति कुमारी, विनोद चौधरी, मदन दास, हरेंद्र कुमार पासवान, राजकुमार राम, सीताराम राम,विष्णुदेव महतो ,जितेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन