Samastipur News:बदलाव यात्रा कर बताया हसनपुर के विकास का विजन
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 18 Sep 2025 6:23 PM
जनसुराज का बिहार बदलाव यात्रा जारी है. पार्टी ओर से संभावित प्रत्याशी इंदु गुप्ता बिथान, सिंघिया और हसनपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जनता से समर्थन मांग रही है.
Samastipur News: बिथान : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज का बिहार बदलाव यात्रा जारी है. पार्टी ओर से संभावित प्रत्याशी इंदु गुप्ता बिथान, सिंघिया और हसनपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जनता से समर्थन मांग रही है. हसनपुर के विकास विजन समझा रही है. यात्रा के दौरान उन्होंने पुसहो, तेलनी, बड़गांव, महुली, लगमा, गाजाबाजा, बल्लहपुर आदि गांवों में सभा की. ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. लोगों ने बदलाव की राजनीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने हसनपुर विधानसभा के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं जनता के सामने रखी.कहा कि जनसुराज की राजनीति सत्ता की होड़ नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व आधारभूत संरचना की स्थिति बेहद चिंताजनक है. गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. उन्हें हल करने का ठोस रोडमैप तैयार कर रहे हैं. जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है. यात्रा में समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










