समस्तीपुर : ताजपुर में पकड़ी गई करोड़ों की खेप, दो वाहन और तस्कर गिरफ्तार

बरामद शराब के कार्टन
Samastipur News: ताजपुर में पुलिस ने शंकर टॉकीज मैदान के पीछे छापेमारी कर 2124 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. मौके से राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही एक ट्रक और स्कॉर्पियो बरामद की गई है. जानिए पूरी खबर…
Samastipur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है. इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले की ताजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के कस्बा आहर स्थित शंकर टॉकीज मैदान के पीछे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की है. मौके से एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है.
राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रक और स्कॉर्पियो से खुली पोल
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रेशन नंबर (CG 04QH 2066) वाले एक ट्रक को पकड़ा. इस ट्रक की तलाशी लेने पर 750 एमएल की 130 कार्टून, 180 एमएल की 50 पेटी और फटे हुए कार्टूनों से 180 एमएल के 300 पीस कुल मिलाकर 1656 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो राजस्थान के बाड़मेर जिला (थाना सदर) का रहने वाला है. इसके साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो (BR 50P 0515) को भी जब्त किया गया, जिससे 750 एमएल की 40 कार्टून और 375 एमएल की 12 पेटी में कुल 468 लीटर शराब मिली.
शराब माफियाओं की पहचान में जुटी पुलिस: थानाध्यक्ष
ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों वाहनों को मिलाकर कुल 2124 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने शराब और वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे में शामिल मुख्य शराब कारोबारियों की पहचान कर उन्हें दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
समस्तीपुर के ताजपुर से ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










