समस्तीपुर : एयरटेल पेमेंट बैंक संचालक से दिनदहाड़े 55 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस 

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Rosera airtel payment bank operator looted fifty five thousand rupees eraut chowk

लूटकांड के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग

Samastipur News: रोसड़ा स्थित एरौत चौक पर अपराधियों ने एयरटेल पेमेंट बैंक संचालक पर बेल्ट से हमला कर 55 हजार रुपये लूट लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अपराधियों ने एक साइबर कैफे सह एयरटेल पेमेंट बैंक केंद्र में घुसकर संचालक से करीब 55 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

ब्लूटूथ देखने के बहाने दुकान में घुसा, बेल्ट से हमला कर गल्ला उड़ाया

पीड़ित व्यवसायी अजय कुमार यादव ने बताया कि वे अपनी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक दुकान के अंदर आया और ब्लूटूथ दिखाने के बहाने काउंटर के पास आकर रुक गया. कुछ देर बाद अचानक उसने कमर से बेल्ट निकालकर अजय यादव पर हमला कर दिया. हमले के कारण संचालक जमीन पर गिर पड़े. इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने खुले गल्ले में रखी एयरटेल पेमेंट बैंक की करीब 55 हजार रुपये की नकदी निकाल ली.

बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़े थे दो साथी, जांच में जुटी डीआईयू की टीम

बताया जाता है कि वारदात के वक्त दुकान के बाहर दो अन्य युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर पहले से ही खड़े थे. लूट को अंजाम देकर तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए. हड़बड़ी में आरोपी का बेल्ट दुकान में ही छूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस और समस्तीपुर की डीआईयू (डीआईयू) टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन