Samastipur News:कर्पूरीग्राम, अंगार समेत 20 स्टेशनों पर तैनात होंगे टिकट बुकिंग एजेंट

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 18 Sep 2025 6:24 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर रेलमंडल के ढोली, कर्पूरीग्राम, अंगारघाट, सिंघियाघाट, भगवानपुर देसुआ सहित 20 रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट बनायेंगे.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल के ढोली, कर्पूरीग्राम, अंगारघाट, सिंघियाघाट, भगवानपुर देसुआ सहित 20 रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट बनायेंगे. टिकट बुकिंग एजेंट की बहाली के लिए समस्तीपुर मंडल ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. टिकट बनाने की एवज में कमीशन मिलेगा. जिन स्टेशनों पर एजेंट तैनात होंगे उसमें राजनगर, जुब्बा सहनी, पिपराहन, हरनगर, किशनपुर, राघोपुर, बिरौल, कुढ़वा चैनपुर, पंडौल, महवल, सिकटा, साठी, पिपरा व जोगियारा स्टेशन भी शामिल हैं. एजेंट को जनरल टिकट बनाने के लिए कमीशन मिलेगा. 1 से 20 हजार रुपए तक के आरक्षित टिकट बिक्री पर 25 प्रतिशत से कम, 20001 से 1 लाख की बिक्री पर 15 प्रतिशत, एक लाख से अधिक टिकट बिक्री पर चार प्रतिशत कमीशन राशि मिलेगी. 20 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्ति की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है.स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी. आवेदक को मैट्रिक पास होना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन