Samastipur News:लूट मामले के तीन अपराधी गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 7:00 PM

विज्ञापन

सीमावर्ती दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान के मधुबन गांव निवासी सुभाष कुमार यादव से 17 मार्च को हुई लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : सीमावर्ती दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान के मधुबन गांव निवासी सुभाष कुमार यादव से 17 मार्च को हुई लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी मोनू कुमार, रोविन कुमार उर्फ पुल्ला व सुनील कुमार कुमार उर्फ बुड्ढिया शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये अपराधी पूर्व में भी हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कार्रवाई हसनपुर एवं सिंघिया थाना पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से की गई. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. सफलता प्राप्त करने वाली टीम में हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, परिपुअनि रजनीश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. बताते चलें कि सुभाष कुमार यादव लहदैल स्थित अपने संबंधी के घर से भोज खाकर लौट रहा था. इसी क्रम में सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल से पहले गाछी के निकट घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. लूटपाट के दौरान बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया था. इस संबंध में पीड़ित ने संबंधित पुलिस को घटना की सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद से पुलिस लूट कांड के खुलासे को लेकर लगातार कार्रवाई में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन