Samastipur News:जांच शिविर में सुविधाओं का घोर अभाव, बेहाल दिखी गर्भवती महिलाएं
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 6:53 PM
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से एएनसी जांच को लेकर गर्भवती महिलाएं मोरवा सामुदायिक केंद्र पहुंची.
Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से एएनसी जांच को लेकर गर्भवती महिलाएं मोरवा सामुदायिक केंद्र पहुंची. डॉक्टरों की टीम जांच करने में लगे. लेकिन भीषण गर्मी में गर्भवती महिलाएं बेहाल दिखी. सुविधाओं के अभाव के महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पेयजल और पंखा की हवा न मिलने से महिलाओं का बुरा हाल था. भीड़ अनियंत्रित हो रहा था. छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाओं ने व्यवस्था की बाबत आवाज उठाई. पहली बार सीएचसी में इतनी भीड़ देखने को मिली. जांच प्रक्रिया जटिल होने के कारण कई जगहों पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. वजन, बीपी, ब्लड जांच आदि को लेकर काफी जद्दोजहद करना पड़ी. महिलाओ का कहना था कि एक तो शरीर भारी ऊपर से व्यवस्था में गड़बड़ी से उनको काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. गार्ड के द्वारा महिलाओं को नियंत्रित का प्रयास तो किया जा रहा था लेकिन भीषण गर्मी के कारण महिलाएं ऊब रही थी. व्यवस्था की जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिशंकर प्रसाद हालात का जायजा लेने पहुंचे. जांच केंद्र और डॉक्टर के पास पहुंचकर हालात की तुरंत नियंत्रित करने का निर्देश दिया, वहीं हेल्थ मैनेजर को संबंधित जगहों पर अविलंब पंखा लगाने और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिये ताकि आगामी शिविर के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े. इस दौरान बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा बताया गया कि सर्वर में गड़बड़ी के कारण उनका काम तेजी से नहीं हो रहा है. जिसके कारण उनकी लगातार परेशानी बढ़ रही है. इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया गया कि अगले शिविर में भीड़ का आकलन करते हुए पूरी व्यवस्था मुकम्मल की जायेगी. ताकि मरीजों को किसी तरह का दिक्कत का सामना करना पड़े. मौके पर मौजूद डॉ रजनी रत्ना ने महिलाओं की जांच करते हुए उचित खानपान की सलाह दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










