ePaper

Samastipur News:अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, शव के साथ किया सड़क जाम

Updated at : 23 May 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, शव के साथ किया सड़क जाम

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव के निकट एनएच 122 बी सड़क किनारे अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:विद्यापतिनगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव के निकट एनएच 122 बी सड़क किनारे अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. युवक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा पंचायत अंतर्गत खेसराहा वार्ड ग्यारह के स्व. जगलाल राय के पुत्र भेखू राय (40) के रूप में की गयी है. सड़क किनारे युवक के शव होने की जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने अपनों की पहचान की. मृत युवक की पहचान होते ही वहां कोहराम मच गया. देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गये. आक्रोशित लोगों ने शव को बीच सड़क पर रख कर जाम कर दिया. इससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध रहा. सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग व घटना करने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत बाद भी शव को बरामद करने एवं सड़क पर यातायात जारी करने में असफल रही. मोहिउद्दीननगर के प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय के पहुंचने व उनके आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त कराया गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि भेखू राय अपनी भगिनी के लिए वर की तलाश में मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के नंदिनी गांव जा रहा था. रास्ते में बस्ती कल्याणपुर गांव के निकट सड़क किनारे बैठ कर किसी अपनों के आने का इंतजार कर रहा था. इसी बीच अज्ञात रफ्तार वाले वाहन ने ठोकर मार दिया. ठोकर से सर में गहरे जख्म के कारण मौके पर ही सांसों की डोर टूट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन