135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर ने वज्रगृह व मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 12 Nov 2025 7:12 PM

विज्ञापन

जायजा लेने के उद्देश्य से 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक बी महेश्वरी ने बुधवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 14 नवम्बर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक बी महेश्वरी ने बुधवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वर ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना टेबलों की संरचना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और मतगणना दिवस पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. ऑब्जर्वर ने मौके पर मौजूद निर्वाचित पदाधिकारी सह डीसीएलआर पटोरी रोहित कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर मतगणना प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर की गई तैयारियां संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित हैं. ऑब्जर्वर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना दिवस पर समयबद्ध, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन