Samastipur News:एनडीए सरकार ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया : अखिलेश
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 29 Oct 2025 6:22 PM
Exif_JPEG_420
किसान कांग्रेस की टीम बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में काम कर रही है.
Samastipur News: उजियारपुर : किसान कांग्रेस की टीम बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में काम कर रही है. ये बात बुधवार को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र जाने के क्रम में उजियारपुर में भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कही. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों के लिए बड़े-बड़े वादा किये थे. लेकिन किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया. कांग्रेस देश में हरित क्रांति लायी. वहीं बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के काॅडिनेटर मनोज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों को 72 हजार लाख का कृषि ऋण माफ किया गया. उनके साथ डाॅ. आरसी पाण्डेय, तेलंगाना के डीके स्वामी, महाराजगंज यूपी के विनीत कुमार, अलीगढ़ यूपी के आनंद पाल सिंह थे. मौके पर किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार, महिला नेत्री उषा देवी, सुहैल अहमद, शौकत असरफ व रामलाल दास ने नेताओं का स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










