Samastipur News:सीढ़ी घाट के पास नदी में मिली बलान नदी में डूबी बच्ची की लाश

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 08 Sep 2025 6:34 PM

विज्ञापन

शहर के बिच से गुजरने वाली बलान नदी में रविवार को स्नान करने के दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 6 निवासी मो. आरिफ की 5 वर्षीय पुत्री रिफत परवीन डूब गई थी.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के बिच से गुजरने वाली बलान नदी में रविवार को स्नान करने के दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 6 निवासी मो. आरिफ की 5 वर्षीय पुत्री रिफत परवीन डूब गई थी. जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम बलान नदी में दूर-दूर तक शाम तक की. लेकिन कोई पता नहीं चला. वहीं रात्रि 9 बजे के करीब एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची के शव को शहर के मेन बाजार सीढी घाट के पास से बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए स्वजनों को बोला. स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची बगल के दो-तीन बच्चों के साथ घर के पास से गुजरने वाली बलान नदी में स्नान करने गई थी. जब दो बच्ची वापस आ गई और उनकी बच्ची वापस नहीं आयी तो नदी किनारे गये. जहां कपड़ा पड़ा था. लेकिन बच्ची नहीं थी. आसपास काफी खोजबीन की परन्तु वह नहीं मिली. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई. वहीं देर शाम तक स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ की टीम बलान नदी में दूर-दूर तक खोजबीन की. लेकिन कोई पता नहीं चल सका. रात्रि में बच्ची का शव मिला है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन