Samastipur News:संगीत शिक्षक वाद्य यंत्रों से रूबरू करायेंगे बच्चों को

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 26 Oct 2025 6:47 PM

विज्ञापन

जिले की सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई के साथ संगीत की भी शिक्षा दी जायेगी. जिसे लेकर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की योजना शिक्षा विभाग ने बनाई है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिले की सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई के साथ संगीत की भी शिक्षा दी जायेगी. जिसे लेकर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की योजना शिक्षा विभाग ने बनाई है. वहीं जिले की सभी प्रखंडों के प्रखंड संसाधन केंद्रों के अंतर्गत एक-एक माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों को बैंड उपकरण भी उपलब्ध कराया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार जिले की सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में संगीत वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है. जिसके माध्यम से बच्चों को संगीत शिक्षा दी जायेगी. साथ ही विद्यालयों में म्यूजिक डेस्क का भी निर्माण कराया जायेगा. जहां बच्चे हारमोनियम, तबला, झाल और करताल जैसे वाद्य यंत्र बजाना सीख सकेंगे. योजना का मकसद बच्चों को पढ़ाई के साथ संगीत सिखाना है. खासकर पारंपरिक व विलुप्त हो रही लोक गीतों की जानकारी भी देनी है. बताया जाता है कि चेतना सत्र में बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ भाग लेंगे. वाद्य यंत्र उपलब्ध हो जाने के बाद सप्ताह में तीन दिन संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी. खासकर संगीत की शिक्षा को लेकर लड़कियों पर जोर दिया जायेगा. वहीं गाने में पारंपरिक व बिहारी लोक गीत पर ज्यादा ध्यान संगीत शिक्षकों का रहेगा. वहीं जिले की प्रखंडों में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के अंतर्गत एक-एक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों को बैंड उपकरण भी उपलब्ध कराया जायेगा. बैंड उपकरण में गिटार, ड्रम, बास, की-बोर्ड समेत अन्य उपकरण शामिल होगा. जिसे लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एंव सर्व शिक्षा अभियान को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि प्रखंड संसाधन केन्द्र के अन्तर्गत 01-01 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों को बैंड उपकरण उपलब्ध कराने के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना व बजट 2025-26 में राशि स्वीकृत है. जिसे लेकर राज्य स्तर से ई-निविदा के माध्यम से दो एजेन्सी टीसीआईएल व यूएनईईसीओपीएस का चयन किया गया है. एजेन्सी द्वारा प्रखंड संसाधन केन्द्रों के अन्तर्गत 01-01 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए बैंड की आपूर्ति कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बैंड टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया है. वहीं पत्र में कहा गया है कि जिले की प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 में राशि स्वीकृत है. जिसके आलोक में राज्य स्तर से ई-निविदा के माध्यम से एजेन्सी का चयन कर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रखंड संसाधन केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वाद्य यंत्र प्राप्त होने के साथ ही उसे अविलंब विद्यालयों को उपलब्ध कराएं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिले की सभी सरकारी विद्यालयों में वाद्य यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं जिले की प्रखंडों में स्थित एक-एक माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बैंड उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा. वाद्य यंत्र व बैंड उपकरण उपलब्ध हो जाने के बाद बच्चे पढ़ाई के साथ संगीत की भी शिक्षा ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन