Samastipur : काव्य पाठ में छात्रों ने सुनाई कविताएं व हिंदी का किया बखान
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 5:17 PM
शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में 'हिंदी पखवाड़ा' के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
समस्तीपुर : शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में ”हिंदी पखवाड़ा” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदर काव्य-पाठ किया गया. शुक्रवार को प्रातः कालीन सभा ”हिंदी दिवस” थीम पर आधारित थी. प्राचार्य ने हिंदी की वैज्ञानिकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार में सबके सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. प्रातःकालीन सभा में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति व राजभाषा, राष्ट्रभाषा पर भी प्रकाश डाला. उनके उद्देश्यों को रेखांकित किया. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने राजभाषा की प्रतिज्ञा दिलायी. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दुनिया की हर देश की तरह भारत देश की हिंदी राष्ट्र भाषा है. इसलिए कि ये हमें ज्ञान और संस्कार देती है. मौके पर रानी शर्मा, वीरेंद्र कुमार मौर्य, श्वेता कुमारी, फूल कुमार झा, बेबी कुमारी, हर्षिता हर्ष, राम प्रवेश यादव, संतोष कुमार, अनिमेष मेहता, कंचन, तमन्ना श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, धनंजय तिवारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










