Samastipur News:रोसड़ाघाट, किशुनपुर व हायाघाट में ठहराव की मांग हुई पूरी : सांसद
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:53 PM
स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने किशनपुर स्टेशन पर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया.
Samastipur News:समस्तीपुर : स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने किशनपुर स्टेशन पर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समस्तीपुर में यात्रियों के सुविधा के लिए वह हमेशा प्रयासरत है. रोसड़ावासियों की लंबे समय से मांग रही थी कि रोसड़ा घाट स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो. रेल मंत्री के समक्ष रखा गया. अब रोसड़ा घाट स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव ट्रायल के रूप में स्वीकृत किया गया है. हायाघाट स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस के ठहराव से भी अवगत कराया गया. यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों के भरोसे और समर्थन का परिणाम हैं. मौके पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










