State level under 14 girls kabaddi competition: दरभंगा, बेगूसराय, पटना व सिवान की टीम प्री-क्वार्टर में
Updated at : 29 Sep 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

State level under 14 girls kabaddi competition
विज्ञापन
State level under 14 girls kabaddi competition: मेजबान समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर की टीम प्रतियोगिता से बाहर
State level under 14 girls kabaddi competition: समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय अंडर 14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लीग चरण रविवार को समाप्त हो गया. राज्य खेल प्राधिकरण व जिला खेल विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में खेले गये मुकाबले के आधार पर दरभंगा, सिवान, पटना, एकलव्य, बक्सर, बेगूसराय, मधेपुरा व लक्खीसराय की टीम ग्रुप चैंपियन बनते हुए प्रतियोगिता के अंतिम 16 में प्रवेश किया. जबकि भागलपुर, सारण, वैशाली व औरंगाबाद की टीम ग्रुप में उपविजेता बन प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. इससे पूर्व प्रतियोगिता के चौथे दिन इंडोर हॉल में खेले गए मुकाबले में बक्सर ने वैशाली को 27-22 से, जहानाबाद ने जमुई को 42-15 से, मधेपुरा ने भागलपुर को 41-8 से, एकलव्य ने औरंगाबाद को 72-12 से, सारण ने गया को 36-10 से, पश्चिम चंपारण ने पूर्वी चंपारण को 43-8 से, कैमूर ने किशनगंज को 56-37 से एवं दरभंगा ने भोजपुर को 42-21 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैचों का संचालन नेशनल रेफरी राणा रंजीत सिंह, अरुण कुमार, गया के आनंद शंकर तिवारी व प्रिंस कुमार, बक्सर के जयशंकर चौधरी, पटना के अविनाश कुमार, दरभंगा की ज्योति कुमारी, बेगूसराय के नंदन कुमार एवं सहरसा के रवि कुमार एवं जावेद सिद्दकी के द्वारा किया गया. जिला खेल विभाग के अनुसार प्री-क्वार्टर व सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला सोमवार को खेले जायेंगे. जबकि फाइनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




