समस्तीपुर: रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur Two Teenagers Killed:विद्यापतिनगर में गढ़सिसई चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur Two Teenagers Killed: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़सिसई चौक के पास गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है.यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.इस हादसे के बाद से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

मनियारपुर सड़क पर हुआ भीषण हादसा

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना गढ़सिसई-मनियारपुर सड़क की है.दोनों किशोर अपनी बाइक पर सवार होकर गढ़सिसई गांव की ओर जा रहे थे.इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधे सामने से जोरदार ठोकर मार दी.हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से तेजी से फरार होने में कामयाब रहा.आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे,तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव 

घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची.पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की.मृतकों की पहचान गढ़सिसई गांव के निवासी कैलाश राम के पुत्र राजू कुमार (19 वर्ष) और बनघारा गांव के निवासी अरुण दास के पुत्र अमित कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है.पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन