Samastipur News:कृमि से बचाव के लिए 16 सितंबर को विशेष अभियान

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:06 PM

विज्ञापन

जिले में कृमि से बचाव के लिए 1 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिले में कृमि से बचाव के लिए 1 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी. इसके लिए जिले में 16 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा. जिसके तहत जिले के सभी मदरसा-निजी और सरकारी विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेकनिक कॉलेज के किशोर-किशोरियों को दवा खिलायी जायेगी. डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने कहा कि जो बच्चे 16 सितंबर को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 सितंबर (मॉप-अप दिवस) को दवा दी जाएगी. जिसके अंतर्गत 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल (400 मिली ग्राम) दवा उम्र के अनुसार निर्धारित खुराक में खिलाई जायेगी. 1 से 5 वर्ष तक के आंगनबाड़ी में पंजीकृत एवं अपंजीकृत बालक और बालिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र पर अल्बेंडाजोल की गोली का सेवन तलिकानुसार (तालिका-क) सेविका स्वयं खिलाना सुनिश्चित करेंगी. किसी भी स्थिति में बच्चों/अभिभावक को अल्बेंडाजोल की गोली घर ले जाने के लिए नहीं दिया जाएगा. 6 से 19 वर्ष के वैसे सभी बच्चे जो विद्यालय में पंजीकृत हैं परन्तु नियमित रूप से विद्यालय नहीं जाते हैं, एवं विद्यालय में अपंजीकृत बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर अल्बेंडाजोल की गोली का सेवन तालिकानुसार सुनिश्चित किया जायेगा. 6 से 19 वर्ष के बच्चों को सरकारी विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, कस्तुरबा विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं निजी विद्यालय सहित सभी तकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि) एवं गैर तकनीकी संस्थान के माध्यम से कृमिनाशन के लिए अल्बेंडाजोल की गोली शिक्षक द्वारा स्वयं खिलाना सुनिश्चित किया जायेगा. विकास मित्र अपने क्षेत्र में समुदाय को जागरूक करेंगे एवं राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम के दिन 01-19 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर उन्हें कृमिमुक्ति की दवाई खिलवायेंगे. विकास मित्रों को कार्यक्रम की विशेष जानकारी के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा हैंडआउट भेजने का प्रावधान किया गया है. जीविका एवं पंचायती राज के माध्यम से समुदाय मे सामाजिक जागरूकता फैलाने एवं कार्यक्रम के प्रति लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा इस कार्य मे स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन