Samastipur News:सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 29 Oct 2025 6:20 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार को सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार को सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी एक साथ उपस्थित रहे और उन्होंने मतदान प्रक्रिया के हर पहलू की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. प्रशिक्षण का आयोजन दो केंद्रों डीएवी पब्लिक स्कूल और संत कबीर महाविद्यालय में किया गया. डीएवी केंद्र पर 514 मतदान दलों के कुल 2056 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर 200 मतदान दलों के 800 कर्मियों ने भाग लिया. इस अवसर पर सभी मतदान कर्मियों ने एक साथ बैठकर मतदान दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति, मॉक पोल, मतगणना की तैयारी तथा आपात स्थिति में किए जाने वाले उपायों को विस्तार से समझा. प्रशिक्षण के दौरान जनरल ऑब्जर्वर बी. माहेश्वरी ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मतदान कर्मियों के उत्साह, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की. वहीं नोडल पदाधिकारी-सह-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार की सक्रिय उपस्थिति ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन को और सुदृढ़ बनाया.

– ऑब्जर्वर बी. माहेश्वरी ने किया निरीक्षण

उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मतदान दिवस पर समय से केंद्र पर पहुंचे, मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार करें और प्रत्येक मतदाता को बिना किसी दबाव के मतदान करने में सहयोग दें. प्रशिक्षण का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और तनवीर आलम कर रहे थे. डीएवी स्कूल केंद्र पर मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह,मंगलेश कुमार, राकेश कुमार, मनिंदर सिन्हा समेत अन्य प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों, ईवीएम हैंडलिंग, फॉर्म 17 ए, 17सी और रिटर्न ऑफ पोल दस्तावेजों के सही प्रबंधन पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के अंत में सभी कर्मियों की समझ और तत्परता को परखने के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सभी मतदान कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन