Samastipur News:नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकली प्रभात फेरी
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 26 Nov 2025 6:55 PM
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें समस्तीपुर प्रखंड के कई मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
Samastipur News:समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें समस्तीपुर प्रखंड के कई मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रभात फेरी को अधीक्षक, मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान जमालुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, ताजपुर रोड, आरएसबी इंटर स्कूल के रास्ते से काशीपुर होते हुए पटेल मैदान में जाकर संपन्न हुआ. बच्चों की लंबी कतारों और जोशीले नारों ने पूरे मार्ग को नशा-मुक्ति के संदेश से गुंजायमान कर दिया. इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक पंकज कुमार सिन्हा, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, ऋतुराज जायसवाल, विकास विशाल, प्रधानाध्यापक विजय कुमार, ललित कुमार घोष एवं अशोक कुमार साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रभात फेरी में बच्चों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों तथा खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर डीपीओ एसएसए एवं अधीक्षक मद्य निषेध ने कहा कि नशा समाज को खोखला करने वाली बुराई है, इसलिए युवाओं को जागरूक कर मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे सामाजिक बदलाव की सकारात्मक शुरुआत बताया. प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने ऊर्जा और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए लोगों को नशा छोड़ने और इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए प्रेरित किया. पूरे आयोजन का माहौल जागरूकता, जोश और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










