Samastipur News:महागठबंधन की सरकार बनी तो रोसड़ा बनेगा जिला : प्रियंका
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 03 Nov 2025 6:28 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में इंडिया गठबंधन की स्टार प्रचारक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पहली बार रोसड़ा पहुंचीं,
Samastipur News:रोसड़ा : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में इंडिया गठबंधन की स्टार प्रचारक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पहली बार रोसड़ा पहुंचीं,जहां उन्होंने एक ऐतिहासिक रोड शो कर जनसमर्थन जुटाया.जेल के पीछे बने हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर के उतरते ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे.जैसे ही उनका काफिला नंद चौक पहुंचा,प्रियंका ने वाहन से रोड शो का शुभारंभ किया.फूलों की बारिश व नारों के बीच उन्होंने लोगों का अभिवादन किया.
– प्रियंका गांधी ने किया रोसड़ा में ऐतिहासिक रोड शो
प्रियंका के साथ महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बीके रवि व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी मौजूद रहे.तीनों नेता खुली गाड़ी में सवार होकर नंद चौक,सिनेमा चौक,पुरानी अस्पताल,महावीर चौक,रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए गांधी चौक तक जनता से संवाद करते रहे.रास्ते भर मकानों की छतों व सड़कों पर खड़े लोग हाथ हिलाकर उनका स्वागत करते रहे.प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया व युवाओं से हाथ मिलाते हुए कहा कि बिहार में अब बदलाव की बयार चल रही है.युवाओं को रोजगार,महिलाओं को सुरक्षा व किसानों को सम्मान तभी मिलेगा जब महागठबंधन की सरकार बनेगी.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकार ने सिर्फ वादे किए,निभाए नहीं.जनता अब ठगी नहीं खाएगी.
रोड शो के समापन के बाद हेलीपैड के पास मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया.उन्होंने कहा रोसड़ा की जनता की प्रमुख मांग जिला का दर्जा देने की है.हमारी सरकार बनी तो रोसड़ा को जिला जरूर बनाया जाएगा.सांसद पप्पू यादव ने युवाओं को जोश से भरते हुए कहा कि अब समय है बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का.वहीं प्रत्याशी बीके रवि ने हाथ जोड़कर जनता से आशीर्वाद मांगा एवं रोसड़ा के सर्वांगीण विकास का वादा किया.प्रियंका गांधी का यह पहला रोसड़ा दौरा लोगों की भारी उपस्थिति व उत्साह के कारण ऐतिहासिक बन गया.पूरे शहर में महागठबंधन समर्थक झंडे व नारों से माहौल गूंज उठा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










