Samastipur News:25 से पटोरी के रास्ते ई-रोड व जोगबनी के बीच नियमित परिचालन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:53 PM

विज्ञापन

फारबिसगंज-पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराजछवकी-जबलपुर-नागपुर-पेरम्बूर-काटापाड़ी के रास्ते जोगबनी और ई-रोड के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : फारबिसगंज-पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराजछवकी-जबलपुर-नागपुर-पेरम्बूर-काटापाड़ी के रास्ते जोगबनी और ई-रोड के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा. प्रधानमंत्री ने सोमवार को 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया. यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है. इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध है. 16601/16602 ई-राेड-जोगबनी-ई-रोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन ई-रोड से 25 सितंबर से 8 जोगबनी से 28 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है. यह ट्रेन ई-रोड से प्रत्येक गुरुवार व जोगबनी से प्रत्येक रविवार परिचालित की जायेगी. 16602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी से 15.15 बजे खुलकर 15.33 बजे फारबिसगंज,16.03 बजे अररिया कोर्ट, 16.35 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 21.30 बजे बरौनी, 23.45 बजे हाजीपुर, सोमवार को 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 07.20 बजे ई-रोड पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन