ईख आयुक्त ने लिया गन्ना सर्वे कार्य का जायजा

Updated at : 11 Jun 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
ईख आयुक्त ने लिया गन्ना सर्वे कार्य का जायजा

संयुक्त ईख आयुक्त जयप्रकाश नारायण सिंह ने जारी गन्ना फसल सर्वे कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों को जरूरी सुझाव दिये.

विज्ञापन

हसनपुर : संयुक्त ईख आयुक्त जयप्रकाश नारायण सिंह ने जारी गन्ना फसल सर्वे कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों को जरूरी सुझाव दिये. उन्होंने चीनी मिल प्रक्षेत्र के सिमराहा, रामपुर, पटसा व सकरपुरा में निरीक्षण कर किसानों को फसल सर्वे के समय मौजूद रहने का निर्देश दिया. बताया कि उनकी मौजूदगी में फसल सर्वे होने से पेराई सत्र में गन्ना कटाई के लिए चालान लेने में परेशानी नहीं होगी. फसल सर्वे का कार्य सही तरीके से होगा. उन्होंने वर्तमान में फसल प्रबंधन को लेकर जरूरी सुझाव भी दिये. वर्तमान समय में भीषण धूप से फसल को बचाने के लिए नियमित रूप से सिंचाई व फसल प्रबंधन प्रणाली को अपनाने पर जोर दिया. चीनी मिल प्रक्षेत्र के औरा, डुमरा, काले में गन्ना के फसलों में किसानों द्वारा अपनायी जाने वाली तकनीक देखा. उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक ने किसानों से वर्तमान समय में भीषण धूप से फसल को बचाने के लिए सजग रहने को कहा. मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह, मनोज महतो, शंभू चौधरी, रंजीत कुमार, मोहन प्रसाद राय, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन