Samastipur News:आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल में रंग-ए-विरासत कार्यक्रम का आयोजन

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 27 Nov 2025 6:39 PM

विज्ञापन

शहर के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल की ओर से रंग-ए-विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल की ओर से रंग-ए-विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य संगीत प्रस्तुत की. लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया. कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे. कार्यक्रम के उपरांत शिक्षण संस्थान की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया है. इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन ए कुमार ने विशिष्ट छात्र छात्राओं को शुल्क में छूट की घोषणा भी की. उन्होंने बताया रंग-ए-विरासत कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारना और भारतीय कला संस्कृति को समृद्ध बनाना है. रंग-ए-विरासत समाज में विक्षुण्ण हो रहे संस्कृति के पुनर्जागरण का एक रूप बनेगा. मौके पर अतिथि के रूप में कुंदन कुमार भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन