Samastipur News:महागठबंधन की सरकार से बिहार बनेगा खुशहाल: अशोक

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 31 Oct 2025 6:57 PM

विज्ञापन

महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक वाजिदपुर बंबईया में संपन्न हुई. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर ने की.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर : महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक वाजिदपुर बंबईया में संपन्न हुई. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर ने की. संचालन माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सह किसान नेता अशोक ढावले ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बिहार में खुशहाली लौटेगी. उन्होंने बिहार की निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन दलों की जन हितैषी सरकार बनाने के लिए हर मोहल्ले के प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने की अपील की. इस मौके पर बिहार विधानसभा में विभूतिपुर सीपीआई (एम) विधायक अजय कुमार नामक पुस्तक का विमोचन किया गया. इस कार्यक्रम को केन्द्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, महागठबंधन दलों के उम्मीदवार अजय कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव, संजय कुशवाहा, राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद सुनील,राम दयाल भारती,शाह जफर इमाम, नीलम देवी, जिला सचिव रामाश्रय महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, वीआईपी के सरोज कुमार साहनी, इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार दास, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, विभूतिपुर उत्तर लोकल सचिव श्याम किशोर कमल, दक्षिण लोकल कमेटी सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, सीपीआई के अंचल सचिव विनोद कुमार विनय,जिला कमेटी सदस्य विश्वनाथ महतो, दिनेश पासवान, पूर्व मुखिया शशिकांत झा, सिया प्रसाद यादव ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन