Samastipur News:मोहनपुर ग्रिड के विद्युत संचरण में फाल्ट आने से घंटों रही बिजली गुल

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 06 Aug 2025 6:18 PM

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र भी इसके चपेट में आ गये. मोहनपुर ग्रिड के विद्युत संचरण में आये फाल्ट के कारण रेलवे भी प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : गत मंगलवार की देर रात शहर की बिजली सप्लाई अचानक से प्रभावित हो गई. जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्र भी इसके चपेट में आ गये. मोहनपुर ग्रिड के विद्युत संचरण में आये फाल्ट के कारण रेलवे भी प्रभावित हुआ. वहीं मोहनपुर ग्रिड से जुड़े आधा दर्जन से अधिक पावर सब स्टेशन की भी आपूर्ति ठप हो गई. उपभोक्ताओं के घर अंधेरा छा गया. बिजली करीब एक घंटे बाद भी नहीं आई तो लोगों ने पीएसएस से लेकर मानव बल तक को काॅल कर जानकारी लेने में जुट गये. ग्रिड में खराबी होने की बात कह उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की बात बताई गई. करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही. जब बिजली सप्लाई दी गई तो लोगों ने राहत की सांस ली. मोहनपुर ग्रिड से मिली जानकारी के मुताबिक लोड अचानक से बढ़ने के कारण मोहनपुर ग्रिड के इन कमर में फाल्ट आ गया. कुछ उपकरण जल गये. आनन-फानन में मोहनपुर ग्रिड ने इसकी जानकारी वरीय अभियंताओं को दी. फाल्ट दुरुस्त करने के लिए मैन पावर मांगा. मोहनपुर ग्रिड के एसडीओ, जेई के नेतृत्व में फाल्ट दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ. जले उपकरण को हटा कर बाइपास बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन