ePaper

एनएच 28 पर अंधाधुंध फायरिंग की अफवाह से परेशान रही पुलिस

Updated at : 18 Jun 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 28 पर अंधाधुंध फायरिंग की अफवाह से परेशान रही पुलिस

थाना क्षेत्र के एनएच 28 डैनी चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक सोमवार की रात आठ बजे खुद पर अंधाधुंध फायरिंग की बात कहकर लोगों में हड़कंप मचा दिया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 डैनी चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक सोमवार की रात आठ बजे खुद पर अंधाधुंध फायरिंग की बात कहकर लोगों में हड़कंप मचा दिया. तीन घंटे तक डीएसपी सहित आला अधिकारी को परेशान करने वाला युवक नशेड़ी निकला. इस बात का खुलासा करते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात केवटा गांव निवासी स्व. भूषण प्रसाद राय के पुत्र सुमित कुमार ने सोमवार की रात करीब आठ बजे थानाध्यक्ष को सूचना दी कि वह अपने बहनोई के साथ समस्तीपुर से घर लौट रहा था. इसी दौरान उस पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इसके बाद थानाध्यक्ष ने डीएसपी को सूचना देते हुए गश्ती गाड़ी को सुमित को उसके घर पर भेजा गया. गश्ती पदाधिकारी को भी सुमित ने बताया कि वह जब वह अपने बहनोई के साथ समस्तीपुर से अपने घर लौट रहा था तो एनएच 28 के लंगड़ा चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक पीछा करते हुए तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनलोगों पर करीब छह राउंड गोली चलायी. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने खुद जांच की तो उसमें कहीं भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई. इस दौरान करीब तीन घंटे तक सुमित के कहने के अनुसार पुलिस जांच में जुटी रही. जगह-जगह खोखा खोजा गया. परन्तु कुछ नहीं मिला. इसी दौरान जब गाड़ी में ही सुमित से पूछताछ शुरू की गई तो उसके मुंह से नशे का बदबू आ रहा था. जिसका परीक्षण करने पर नशापान की पुष्टि हुई. जिसके बाद सुमित कुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह ढेपुरा निवासी गोविन्द राय के समूह का व्यक्ति है. इनलोगों का शिवम कुमार उर्फ पोलाड, शिवम चौधरी उर्फ डिन्डा, शिवम झा एवं सानू झा के साथ रंजिश चलता है. जब ये लोग उसके तरफ जाते हैं तो उस गुट के लोग इन लोगों के साथ मारपीट करते हैं. जब उस गुट के लोग इस तरफ आते हैं तो ये लोग उन लोगों के साथ मारपीट करते हैं. डीएसपी ने बताया कि जब यह समस्तीपुर से अपने बहनोई के साथ अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच 28 स्थित लगड़ा चौक के पास मोटरसाइकिल पर सवार अपने विपक्षी ग्रुप को देखा. नशे की हालत में रहने के कारण सुमित कुमार डर गया कि वे लोग इसके साथ मारपीट करेंगे. जिसके कारण तेजी से घर चला गया. वह नशे की हालत में हल्ला कर अपने परिजनों को बताया कि कुछ लोगों ने पीछा कर फायरिंग की है. नशापान करने के आरोप में सुमित को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन