Samastipur News:सबों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने व संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 26 Nov 2025 6:46 PM

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस व संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस व संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, जीविका दीदी तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली. कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निबंध लेखन में उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की विजरा फातमा, उच्च मावि विशनपुर की सिद्धि कर्ण और उच्च विद्यालय शंभूपट्टी के युवराज सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. चित्रकला में उच्च मावि शंभूपट्टी की अनिषा कुमारी, उच्च विद्यालय छतौना के गुंजन कुमार, तथा उउमवि लगूनिया रघुकंठ की रिधि प्रिया को सम्मानित किया गया. वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय सिंघिंया खुर्द के दिलखुश राज प्रथम, उमवि चकनूर की सोनाली कुमारी द्वितीय तथा उमवि नीरपुर की नाजिया प्रवीण तृतीय स्थान पर रही. जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना समय की जरूरत है. बच्चे और युवा ही इस मुहिम को सफल बना सकते हैं. उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अधीक्षक मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा, अंजली कुमारी, डीसीएलआर ऋषभ राज, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता कुमारी, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, ऋतुराज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी व शिक्षाकर्मी मौजूद रहे. अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा उन्मूलन और संविधान के प्रति आस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन