Samastipur News:नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को किया मतदान के लिये जागरूक
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 29 Oct 2025 6:35 PM
आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया रहा है.
Samastipur News:विभूतिपुर : आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया रहा है. इसी क्रम में बुधवार को विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर वार्ड 13, सामुदायिक भवन चुरापर महथी रामटोल , प्राथमिक विद्यालय कोदरिया गिरी टोल, एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदरिया टोले पहाड़पुर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. संचालन सांस्कृतिक संस्था दूर देहात द्वारा किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने न केवल मतदान के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि यह भी बताया कि एक वोट कैसे लोकतंत्र को मजबूत करता है. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोकगीत से हुई, जिसमें कलाकारों ने ग्रामीण परिवेश में प्रचलित भाषा शैली में संवाद प्रस्तुत किए. इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक सामान्य ग्रामीण परिवार की कहानी को दर्शाया गया, जो अपने मताधिकार को लेकर भ्रमित है. कलाकारों ने अपने अभिनय से यह संदेश दिया कि हर वोट कीमती है और इसे किसी भी स्थिति में व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए. इस अभियान में कलाकार रामाश्रय दास, प्रहलाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, राजीव कुमार, हरे राम पासवान, विक्रम दास, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, अवनीश कुमार, कुमार गौरव आदि ने भाग लिया. दूर देहात संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर एवं सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है. 6 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदाताओं को बूथ पर जाने के लिये प्रेरित करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










