Samastipur News:पूजा-पंडालों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का आदेश

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 6:53 PM

विज्ञापन

बंगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पंचम कुमार की अध्यक्षता में की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: ताजपुर : बंगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पंचम कुमार की अध्यक्षता में की गई. इसमें थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा एवं दशहरा का त्यौहार मनाने में सहयोग करने की अपील की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन एवं विभागीय निर्देश को सभी पूजा समिति अध्यक्ष एवं शांति समिति सदस्यों को अवगत करा दिया गया है. एनएच 28 एवं राजधानी रोड किनारे के अलावा भीड़ वाले पूजा पंडालों की विशेष चौकसी बरती जायेगी. इसके लिए पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ महिला-पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. सभी पूजा समिति को पूजा स्थल की निगरानी के लिए कैमरे लगाने को कहा गया है. मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह, मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजनारायण सिंह, गिलमान अहमद, अब्दुल मालिक, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, सरपंच भानु प्रताप साह, राम निवास मिश्र, डॉ. ज्ञान शंकर कौशल, पवन केशरी, राजकिशोर सिंह राजू आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन