Samastipur News:पिपरा घाट में ट्रक से कुचल कर वृद्ध की मौत
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 28 Oct 2025 6:36 PM
थाना क्षेत्र के पिपरा घाट के पास मंगलवार सुबह बंगरहट्टा गांव निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग अग्नि देव झा की मौत ट्रक से कुचल कर हो गई.
Samastipur News: सिंघिया : थाना क्षेत्र के पिपरा घाट के पास मंगलवार सुबह बंगरहट्टा गांव निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग अग्नि देव झा की मौत ट्रक से कुचल कर हो गई. बताया गया है कि वे नित्य की भांति मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया. जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार घर से महज आधा किलोमीटर दूर पिपरा घाट के पास सिंघिया की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल को किसी निजी हायर सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. परिजनों की सूचना पर दरभंगा जिले के बिरौल थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










