Samastipur News:अधिकारियों ने लिया निष्पक्ष मतदान का संकल्प

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 18 Oct 2025 7:37 PM

विज्ञापन

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेतृत्व अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार कर रहे थे. इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए अपनी पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली. उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम में स्वीप एवं मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विभिन्न शाखाओं के वरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में यह प्रतिज्ञा दोहराई कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाएंगे. अपर समाहर्ता ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य भी है. प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और सशक्त किया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक मतदान केंद्र तक पहुंचे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता में लोकतांत्रिक चेतना का विस्तार करना, मतदान के महत्व को रेखांकित करना और मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा. समारोह के अंत में सभी अधिकारियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र के इस पर्व को जन-आंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन