Samastipur News:मतदान केंद्र वाले स्कूलों में जरूरी सुविधाएं होंगी दुरुस्त
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 26 Oct 2025 6:07 PM
सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने डीईओ को मतदान केन्द्र वाले सभी स्कूलों में अविलंब सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को कहा है.
Samastipur News:समस्तीपुर : जिले में मतदान केन्द्र वाले स्कूलों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा. सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने डीईओ को मतदान केन्द्र वाले सभी स्कूलों में अविलंब सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को कहा है. इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक राशि उपलब्ध कराते हुए प्रति स्कूल 50 हजार रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई है. बताया गया है कि स्वीकृत राशि से मतदान केन्द्रों वाले स्कूलों में शौचालय, बिजली, फर्नीचर, रैंप, साइनेज व शेड की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना है. ताकि बूथों पर मतदान कर्मियों समेत आम मतदाताओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. वहीं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को लेकर मतदान केन्द्र वाले सभी स्कूलों में व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी. इसकी व्यवस्था की जिम्मेवारी हेडमास्टरों को दी गई है. स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आवंटित 50 हजार रुपये में से अथवा विद्यालय अनुदान की राशि में से अधिकतम पांच हजार रुपये की राशि से नियमानुसार व्हीलचेयर का क्रय करने में किया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










