Samastipur News:उपेंद्र की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 29 Jun 2025 6:53 PM

विज्ञापन

सैदपुर जाहिद वार्ड 3 निवासी शिवजी साह के पुत्र उपेंद्र साह (41) का शव शनिवार की सुबह अपने घर के समीप ही कनेर फूल के पेड़ से लटकते मिला.

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर जाहिद वार्ड 3 निवासी शिवजी साह के पुत्र उपेंद्र साह (41) का शव शनिवार की सुबह अपने घर के समीप ही कनेर फूल के पेड़ से लटकते मिला. इस घटना के दूसरे दिन मृतक की पत्नी सीमा देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने जेठ अनरजीत साह, देवर देवेंद्र साह, बबलू साह सहित अन्य स्वजनों को आरोपित किया है. मृतक की पत्नी ने आवेदन में कहा है कि वह 27 जून की रात करीब 10 बजे अपने पति और बच्चों के साथ खाना खाया था. इसी दौरान पति उपेंद्र साह ने बताया कि अनरजित साह, भाभी अनिता देवी, भतीजा दीपक कुमार, छोटा भाई देवेंद्र और बबलू गालीगलौज करता है. मारपीट व प्रताड़ित करने से अस्वस्थ हैं. पति को समझाकर बच्चों के साथ घर में सोने चली गई. पति दरवाजे पर सोने चले गये. सुबह पांच बजे उठने और घर से बाहर निकलने पर देखा पति कनेर के पेड़ से मृत अवस्था में लटके थे. महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने ही उसके पति की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है. आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन