Samastipur News:पेड न्यूज व भ्रामक खबरों की हो रही निगरानी

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 26 Oct 2025 7:08 PM

विज्ञापन

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता और सख्ती बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता और सख्ती बढ़ा दी है. मीडिया कोषांग के प्रतिनियुक्ति कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित होने वाली खबरों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. भ्रामक सूचनाओं, पेड न्यूज़ और अपुष्ट दावों को तत्काल चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. रविवार को जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया कोषांग में नोडल पदाधिकारी-सह-नज़ारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान स्पष्ट कहा कि चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में मीडिया कोषांग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. हर कर्मी को चाहिए कि वह प्रसारित हो रही हर खबर, पोस्ट और वीडियो पर पैनी नज़र बनाए रखे, ताकि किसी भी भ्रामक या पेड समाचार पर तत्काल रोक लगाई जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जा चुके हैं, जिसके बाद प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है. ऐसे में किसी भी स्तर पर गलत या अप्रमाणित सूचना प्रसारित होने पर तत्काल रिपोर्ट कर कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान अधिकारियों ने मीडिया प्रबंधन और प्रमाणन प्रक्रिया की बारीकियों की समीक्षा की तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया कि सभी प्रकाशन और प्रसारण आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों. बैठक में मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, रोहित कुमार, अनुराग कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनियुक्ति कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन