Samastipur News:समस्तीपुर स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस टिकटिंग शुरू

Edited by PREM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टिकट काउंटर पर भीड़ हो, एटीवीएम पर भीड़ हो, तो भी यात्री आसानी से टिकट ले सकेंगे. अब समस्तीपुर स्टेशन पर भी मोबाइल यूटीएस टिकट प्रणाली सोमवार से शुरू कर दी गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर : टिकट काउंटर पर भीड़ हो, एटीवीएम पर भीड़ हो, तो भी यात्री आसानी से टिकट ले सकेंगे. अब समस्तीपुर स्टेशन पर भी मोबाइल यूटीएस टिकट प्रणाली सोमवार से शुरू कर दी गई. मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की पहल पर स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को यह सुविधा मयस्सर हुई है. इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार और मुख्य टिकट निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने सिस्टम की शुरुआत के लिए यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया. मौके पर डीसीआई नंदन झा भी मौजूद थे. बताते चलें कि पहले चरण में रक्सौल, जयनगर, दरभंगा स्टेशन में इसकी शुरुआत की गई थी. ऐसे में यात्रियों को अब अनारक्षित टिकट लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

ऐसे करेगा कार्य

रेलवे की ओर से बुकिंग काउंटर के पास टीटीई घूमते रहेंगे. उनके गले में यूटीएस डिवाइस भी रहेगा. जिसके माध्यम से वह टिकट आवंटित कर सकेंगे. जिस यात्री को काउंटर में नहीं खड़ा होना है या किसी तरह की समस्या वह टिकट निरीक्षक के पास जायेंगे. जहां से उन्हें नकद राशि लेकर टिकट तुरंत मुहैया करा दी जायेगी. हालांकि, यह सुविधा बुकिंग काउंटर के पास ही उपलब्ध होगी. अगर बगैर टिकट के प्लेटफार्म पर जायेंगे, तो उन्हें जुर्माना लगेगा. टिकट अनारक्षित ही होगा. टीटीई की पहचान के लिए उन्हें आई कार्ड पहले से रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन