Samastipur News:सम्मेलन में मंत्री ने गिनायी एनडीए सरकार की उपलब्धियां

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 08 Sep 2025 6:40 PM

विज्ञापन

स्थानीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : स्थानीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राज कुमार राय ने की. जबकि संचालन बैद्यनाथ झा ने किया. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य में हुए विकास पर चर्चा की गई. उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य तरक्की की है. बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है. मंत्री केदार गुप्ता व रत्नेश सदा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व विकास तीव्र गति से हो रही है. वक्ताओं ने विपक्ष के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए बताया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः एनडीए की ही सरकार बनेगी. कार्यक्रम में अतिथियों का मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला से स्वागत किया गया. मौके पर बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता, मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, अश्वमेध देवी, विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व विधायक राज कुमार राय, श्यामदेव पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, नीलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शशिकांत आनंद, स्मृति कुमुद, संजीव कुशवाहा, विजय यादव, हर्षवर्धन यादव, गुड्डू कुमार, धर्मेंद्र सिंह बुच्ची, अशोक रमण, राजेश सुमन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन