Samastipur News:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 28 Oct 2025 6:51 PM
कमेहसी थाना क्षेत्र के नवावगंज गांव में मंगलवार को विवाहिता की लाश अपने घर के बड़ेरी से झूलता हुआ पाया गया है.
Samastipur News:कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के नवावगंज गांव में मंगलवार को विवाहिता की लाश अपने घर के बड़ेरी से झूलता हुआ पाया गया है. मृतका अपनी साड़ी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान राहुल पासवान की 25 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों की माने तो सास-बहू के विवाद के कारण आत्महत्या की गई है. वैसे मृतका के परिजन इसको हत्या से जोड़ कर देख रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर कर मृतका के आंगन से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके के लोगों को सूचना दी गई है. उनके द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










