Samastipur News:महागठबंधन की बैठक में लिए गये कई निर्णय
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 15 Sep 2025 6:29 PM
महागठबंधन की विस्तारित बैठक सोमवार को अंगारघाट उच्च विद्यालय परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रभु नारायण राय ने की.
फोटो संख्या : 1 महागठबंधन की बैठक में मौजूद नेता Samastipur News:उजियारपुर : महागठबंधन की विस्तारित बैठक सोमवार को अंगारघाट उच्च विद्यालय परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रभु नारायण राय ने की. संचालन महावीर पोद्दार ने किया. इसमें महागठबंधन घटक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. कहा कि 19 सितंबर को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अंगारघाट के गंडक प्रोजेक्ट मैदान में होने वाली सभा को ऐतिहासिक बनाया जायेगा. प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक आयोजित करने एवं विभिन्न प्रकार की उप समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया. संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता श्री पोद्दार ने कहा कि बिहार में 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकना महागठबंधन लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि बिहार में नफरत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ सामाजिक सद्भाव की राजनीति महागठबंधन कर रही है. मौके पर कामेश्वर राय, राम परीक्षण राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मिथिलेश राय, समीम मन्सुरी, तनंजय प्रकाश, उपेन्द्र राय, दिलीप कुमार राय, अर्जुन दास, आनंदवर्द्धन, सूर्यदेव पांडेय, अनिल सिंह कुशवाहा, प्रवीण कुमार यादव, राजीव कुमार गुप्ता, दिनेश पासवान, रामविलास सहनी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










