Samastipur : लखनीपुर महेशपट्टी में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 6:00 PM
प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत वार्ड दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार से श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ व विवाह कीर्तन शुरू हुआ.
उजियारपुर . प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत वार्ड दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार से श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ व विवाह कीर्तन शुरू हुआ. इसको लेकर पंचायत की एक सौ एक कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. कन्याओं ने कलशों में पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ स्थल से उच्च विद्यालय बेलारी, छतवारी तक कलश यात्रा निकाली गयी. इसके बाद कलशों को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. इस दौरान कन्याओं का स्वागत जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया. इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए समाजसेवी राजू सहनी, घुरन सहनी, शोभा रानी, सुधीर कुशवाहा, भीम सहनी, उमाकांत सहनी, शिवचंद्र सहनी, अर्जुन सहनी, बबलू सहनी, उमेश सहनी सहित गांव के दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










