Samastipur News:3 अगस्त तक उत्तर बिहार में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 29 Jul 2025 6:23 PM
हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Samastipur News: समस्तीपुर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानाें पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्रीसेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में अगले दाे दिनों तक औसतन 8 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










