Samastipur News:8 से 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 6:50 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 05 से 09 सितम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 05 से 09 सितम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में हल्की से मध्यम बदल आ सकते हैं. स्थानीय स्तर पर अनेक स्थानाें पर हल्की हो सकती है. 8 से 10 सितंबर के बीच में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत के आसपास तथा दाेपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










