प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलश शोभायात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 11:17 PM

विज्ञापन

प्रखंड की इन्द्रवाड़ा ब्रह्म स्थान भगवान विष्णु सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

मोरवा : प्रखंड की इन्द्रवाड़ा ब्रह्म स्थान भगवान विष्णु सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. ग्रामीणों के सहयोग से ऐतिहासिक भगवान विष्णु सूर्य मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए ग्यारह सौ इक्यावन कुंवारी कन्याओं एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा रथ, घोड़े, बैंड-बाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा के यज्ञ मंडप पहुंचते ही भगवान विष्णु, भगवान सूर्य एवं माता लक्ष्मी के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. विदित हो कि विगत चालीस साल पूर्व स्थानीय तुलसी तालाब से भगवान विष्णु, भगवान सूर्य एवं गौतम बुद्ध की मूर्ति निकली थी. बड़ी मूर्ति को चोरों ने चोरी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच लिया. छोटी मूर्तियां जानकारी के अभाव में कई वर्षों तक जमीन पर पड़ी रही थी. समाचार पत्रों में छपने के बाद पुरातत्व विभाग द्वारा मूर्तियों की पहचान की गयी. तब श्रद्धालु ग्रामीणों के द्वारा मंदिर बना कर मूर्तियों को सुरक्षित रखा गया. श्रद्धालु ग्रामीणों के द्वारा भगवान विष्णु की एक नयी मूर्ति मंगवा कर पुरानी मूर्तियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्य में संपूर्ण ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है. कलश शोभायात्रा का नेतृत्व विधायक रणविजय साहू, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार, धर्मेंद्र कुमार आर्य,पंडित हेती राजा ,मुखिया रिंकू देवी, धर्मेंद्र कुमार, विजय सिन्हा,मनोरमा देवी, रामनाथ कुमार, शर्वेन्दु कुमार, रवीन्द्र राय, उमेश कुमार मिश्र, राम पुकार राय, विद्यासागर निषाद, रजनीश कुमार, वंदना कुमारी, संजय राय,मनोज मिश्र, मनोज राय, यशवंत सहनी, अनंत कुमार, जयकांत सहनी, सुमंत कुमार , महेश्वर मिश्र,गोप जी, बब्बन सहनी, मुरारी मिश्र, गीता राय,विकास सहनी,राम जन्म सहनी, श्याम बाबू दाहा, हरे राम दाहा,देवू सहनी ,उमेश सहनी आदि लोग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन