Samastipur News:जनसुराज नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:44 PM

विज्ञापन

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसुराज पार्टी के नेताओं ने अपने अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसुराज पार्टी के नेताओं ने अपने अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. राजू सहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरपुर रेवाड़ी, डढिया मुरियारो, अंगारघाट, चैता उतरी व चैता दक्षिणी सहित कई गांवों के लोगों से मिलकर जनसुराज पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया. श्री सहनी ने लोगों को जनसुराज पार्टी से जुड़ने का भी आह्वान किया. उन्होने कहा कि पार्टी के प्रमुख वादों में युवाओं का पलायन रोकना, 15 साल तक के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा, बुजुर्गों को 2 हजार मासिक पेंशन और किसानों की आय बढ़ाना, महिलाओं को सरकारी गारंटी पर सस्ता ऋण देने का वादा भी किया गया है. जनसंपर्क अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के चुनाव चिन्ह से भी लोगों को अवगत कराया. मौके पर श्याम गिरी, अजय कुमार, जिपा सुनीता शर्मा, पप्पू गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, शहनवाज, लक्ष्मण सहनी, जितेन्द्र कुमार, घुरण सहनी, सुखलाल सहनी, बहादुर सहनी, मदन सहनी, सुनील कुशवाहा, उमाकांत सहनी, महाशंकर चौधरी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन