Samastipur News:ई-पावर हाउस : 33 केवीए तार जोड़ने में लगे सवा दो घंटे
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 7:11 PM
ई-पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ब्रेक डाउन हो जाने के कारण बिजली सप्लाई गुल हो गई.
Samastipur News:समस्तीपुर : ई-पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ब्रेक डाउन हो जाने के कारण बिजली सप्लाई गुल हो गई. ब्रेक डाउन की सूचना मिलते ही 33 केवीए शटडाउन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान सूचना मिली को मोहनपुर ग्रिड में ही 33 केवीए तार टूट गया है. जब तार कट जोड़ कर बिजली सप्लाई दी गई तो 33 केवीए का एक फेज ई पावर हाउस को नहीं मिल रहा था. फिर मानव बलों ने ग्रिड के निकट जंफर को चेक किया तो जंफर कटा मिला. इस दौरान कुछ समय के लिए बरसात ने कार्य में व्यवधान डाला. बावजूद 33 केवीए तार जोड़ने में करीब सवा दो घंटे लग गए. दोपहर सवा तीन बजे बिजली मिली तो लोगों ने राहत को सांस ली. बताते चलें कि 33 केवीए ब्रेक डाउन होने को स्थिति में शहर को बिजली सप्लाई सुनिश्चित हो सके इसके लिए अल्टरनेट व्यवस्था को गई है. लेकिन अब डीसीआर फीडर लोड नहीं लेने के कारण अल्टरनेट व्यवस्था पर भी ग्रहण लग गया है. हालांकि जब डीसीआर को जरूरत होती है तो ई-पावर हाउस से 33 केवीए सप्लाई कर दी जाती है. विद्युत कंपनी के वरीय अभियंता अल्टरनेट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तत्पर नहीं है. नतीजतन शुक्रवार को ई पावर हाउस से जुड़े फीडर वन, ताजपुर रोड फीडर नम्बर छह व आपातकालीन फीडर ब्रेक डाउन में सवा दो घंटे तक ब्रेक डाउन में रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










