Samastipur News:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का निरीक्षण

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 25 Oct 2025 6:58 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले के विभिन्न बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले के विभिन्न बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का निरीक्षण किया. उन्होंने संत कबीर महाविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का जायजा लेते हुए संपूर्ण प्रक्रिया की बारीकियों को परखा. निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी मतदान पदाधिकारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा बैलट मतदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मियों को समय पर उपस्थित रहकर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक अधिकारी को जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो सके. निरीक्षण के दौरान संबंधित सभी पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन