ePaper

Samastipur News:वोट देकर ही मैं खाना खाऊंगी....

Updated at : 25 Oct 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:वोट देकर ही मैं खाना खाऊंगी....

प्राथमिक विद्यालय भरपुरा एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र भवन बेलसंडी तारा ब्रह्मस्थान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटपारा उत्तर, प्राथमिक विद्यालय पटपारा दक्षिण, प्राथमिक विद्यालय भरपुरा एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र भवन बेलसंडी तारा ब्रह्मस्थान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. चुनाव को लेकर प्रखंड अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है. कार्यक्रम का संचालन जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग के दिशा-निर्देश में सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने किया. संस्था के कलाकारों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से उपस्थित लोगों से आगामी 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की. नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के एक-एक वोट पर निर्भर करती है. वोट देकर ही खाना खाऊंगी… लोक गीत पर कलाकारों के अलावा लोगों ने भी ठुमके लगाये. मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दोहराया. कलाकारों ने मतदान को उत्सव की तरह मनाने और भय, लोभ या प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की बात कही. कार्यक्रम में कलाकार रामाश्रय दास, प्रह्लाद शर्मा, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, राज कुमार प्रिंस, विक्रम कुमार, हरेराम पासवान, राजीव कुमार, अवनीश कुमार, गौरव कुमार आदि ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. नुक्कड़ नाटक के दौरान बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. मतदान के दिन अपने घरों से निकल कर लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन