Samastipur News:आज रोसड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 28 Oct 2025 6:20 PM
रोसड़ा के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम मैदान में बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
Samastipur News:रोसड़ा : रोसड़ा के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम मैदान में बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के लिए प्रशासन एवं आयोजक दल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. मैदान में मंच व जनसभा स्थल को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सजाया गया है. अमित शाह हेलीकॉप्टर से रोसड़ा पहुंचेंगे व उपकारा के पीछे बने हेलीपैड पर उतरेंगे. जहां से वे सीधे जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किये गये हैं. डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाये हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










