Samastipur News:लगातार बारिश से गोभी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:55 PM
प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. जिससे लोगों को अब महंगे दर पर सब्जी खरीदने को विवश होंगे.
Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. जिससे लोगों को अब महंगे दर पर सब्जी खरीदने को विवश होंगे. इसमें सब्जी उत्पादक करने वाले चांदचौर मध्य, चांदचौर पूर्वी, चांदचौर पश्चिमी,नाजिरपुर, सातनपुर, बेलारी, रायपुर सहित अन्य गांवों के किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है. जहां धान की फसल को फायदा हो रहा है. वहीं खेतों में लगी प्याज, धनिया, फूलगोभी व परवल की फसलें जलजमाव के कारण नष्ट हो गई हैं. पतैली पश्चिमी पंचायत के किसान नथुनी महतो का दस कट्ठे खेत में लगी परवल जलजमाव से सूख गया है. वहीं चांदचौर मध्य के किसान डा मुकेश कुमार राय का कहना है कि अभी फूलगोभी की फसल तैयार ही हो रहा था कि चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उसे बर्बाद कर दिया. जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर बीज, खाद और दवा खरीदी थी. लेकिन अब सारी मेहनत पानी में डूब गई. कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने सरकार से सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द राहत और सहायता नहीं मिली तो किसानों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










