Samastipur News:बीडीओ के साथ स्वास्थ्य टीम सदस्यों की हुई बैठक
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 6:45 PM
प्रखंड कार्यालय कक्ष में पीएचसी स्वास्थ्य टीम सदस्यों के साथ बीडीओ ने बैठक की. अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की.
Samastipur News: शिवाजीनगर : प्रखंड कार्यालय कक्ष में पीएचसी स्वास्थ्य टीम सदस्यों के साथ बीडीओ ने बैठक की. अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुमार अमित ने 8 से 20 सितंबर तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा, 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस संबंधित जानकारी दी. साथ ही चल रहे नियमित टीकाकरण संबंधित बातों की जानकारी देकर लक्ष्य पूरा करने का अपील की गयी. सभी अभियान के सफलता को लेकर एक प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया. बीडीओ ने कहा कि सभी कार्यक्रम जनस्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं. संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर इन सभी कार्यक्रम को सफल बनायें. मौके पर सीडीपीओ निभा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अमानुल्लाह, जीविका प्रखंड प्रबंधक नीतू कुमारी, यूनिसेफ बीएमसी विक्रम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










