Samastipur News:भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की बिगड़ी तबीयत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:41 PM
माकपा लोकल कमेटी के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन सीओ से आंशिक वार्ता हुई.
Samastipur News:समस्तीपुर : माकपा लोकल कमेटी के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन सीओ से आंशिक वार्ता हुई. उन्होंने उच्च न्यायालय के कुछ कागजात दिखाये जो कागज पर्चाधारियों को दखल दिलाने में बाधक नहीं है. इस बाबत सत्यनारायण सिंह ने कहा कि आंशिक वार्ता बेअसर रही. एक महिला व दो पुरुष की हालत बिगड़ने के कारण एम्बुलेंस से आये स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने तीनों का इलाज शुरू किया है. अंचल कार्यालय पर गणेश महतो की अध्यक्षता में सभा हुई. सम्बोधित करते हुए सत्यनारायण सिंह, उपेन्द्र राय, सीता देवी ने कहा कि पर्चाधारियों की मांग सही है. जब तक जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्त कराकर पर्चाधारियों को दखल नहीं होगा आन्दोलन जारी रहेगा. भूख हड़ताल पर इंदु देवी, पवन देवी, मुखिया देवी, मीना देवी, राम कुमारी देवी, राकेश कुमार, सोनेलाल पासवान, रामब्रिज पासवान, रंजीत पासवान, उपेंद्र पासवान बैठे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










